डिजिटल गोल्ड से जुड़े मिथक करें दूर - जार ऐप


डिजिटल गोल्ड की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ इससे जुड़े मिथक भी बढ़ते जा रहे हैं। चलिए आज ऐसे ही कुछ मिथकों को दूर करते हैं।
हम सबको पता है कि सोने पर कभी भी निवेश किया जा सकता है और यह निवेश का सदाबहार विकल्प है। साथ ही, यह हमेशा की तरह आज भी देश की सबसे लोकप्रिय संपत्ति है।
आज, इस पीले मेटल को भौतिक रूप (जेवर, सिक्के या बार) में खरीदने के अलावा, इसमें कई तरह से निवेश करने का विकल्प खुल गया है।
डिजिटल क्रांति के बढ़ने से, यह सोने के बाज़ार में भी अपनी जगह बना चुका है। इसी वजह से इसने डिजिटल गोल्ड से हमारा परिचय कराया। यह भारत में एक नई संकल्पना है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
डिजिटल गोल्ड क्या है?
डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन चैनल से सोना खरीदने का नया तरीका है। यह सोना खरीदने वालों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और किफायती विकल्प है।
जितने ग्राम सोना आप खरीदते हैं, 24 कैरेट का उतना ही सोना, भारत के तीन सोने के बैंक- ऑगमॉन्ट (Augmont), MMTC - PAMP और SafeGold में से किसी एक के लॉकर में आपके नाम सुरक्षित रख दिया जाता है।
निवेशक आसानी से ऐप के जरिए एक क्लिक से इसे खरीद या बेच सकते हैं। इसके अलावा, वे इस फिजिकल गोल्ड को अपने घर पर डिलीवर भी करवा सकते हैं। साथ ही, डिजिटल गोल्ड खरीदने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं होती। आप ₹1 जितनी कम कीमत से भी शुरू कर सकते हैं। हैं न यह कमाल की बात!
हालांकि, इसकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही, निवशकों के बीच इससे जुड़े बहुत से मिथक और भ्रामक बातें भी फ़ैल रही हैं। नतीजतन, वह अपने निवेश के पोर्टफ़ोलियो में इतने मूल्यवान निवेश को शामिल नहीं कर पाते।
इसलिए, डिजिटल गोल्ड से संबंधित कुछ मिथकों को दूर करते हैं:
मिथक 1 : सोना महंगा होता है और केवल अमीर ही इसे खरीद सकते हैं।
बिल्कुल नहीं। डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप जार ऐप के ज़रिए ₹1 की भी खरीद कर सकते हैं।
जी हां, यह सच है! सोने को किफायती दामों में बजट के हिसाब से खरीदा जा सकता है। पहले जिस मूल्यवान मेटल को आसानी से प्राप्त नहीं किया जा सकता था, अब वह हर जगह सबके लिए आसानी से उपलब्ध हो चुका है।
मिथक 2 : सोने में निवेश जोखिम भरा है।
हर निवेश में कुछ जोखिम शामिल होता है और उनके अपने फ़ायदे नुकसान होते हैं। सोने के साथ भी ऐसा ही है।
यही नहीं, स्टॉक या इक्विटी जैसे निवेश के विकल्पों की तुलना में सोने में निवेश का जोखिम बेहद कम है। सोने का निवेश आकर्षक है, यह एक ऐसा मूल्यवान प्राकृतिक संसाधन है जिसकी मांग हमेशा बनी रहती है।
जोखिम भरे निवेश और मुद्रास्फ़ीति से बचने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
मिथक 3 : डिजिटल गोल्ड असली सोना नहीं होता है।
होता है! जब आपके सोने का बैलेंस 0.5 ग्राम पहुंच जाता है तब आप इसे भौतिक सोने- सिक्का या जेवर में बदल सकते हैं।
जार ऐप के जरिए आसानी से इसे विड्रॉ करे या अपनी बचत को भौतिक सोने में बदलें और अपने स्थान पर इसी डिलीवर करवाएं।
मिथक 4 : सोने में निवेश करना बेकार है।
सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। सोच समझकर सोने में किया गया निवेश आपको बेहतरीन नतीजे दे सकता है।
वाकई ऐसा है। स्टॉक की कीमत घटने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सोने का इस्तेमाल किया जा सकता है, साथ ही यय निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है।
यह आर्थिक तंगी और मंदी से बचाता है। पिछले 92 सालों से सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
भारत में इसके सांस्कृतिक महत्व के साथ, सोने का आंतरिक महत्व भी होता है और यह अच्छे रिटर्न वाली संपत्ति होता है।
हीरा और प्लेटिनम की सोने के बराबर रीसेल वैल्यू नहीं होती। इनकी तुलना में, सोने को हमेशा से ही मजबूत निवेश विकल्प के रूप में माना गया है। इसे जरूर खरीदें।
मिथक 5 : सोना खरीदना आसान नहीं है और इसके लिए बहुत से दस्तावेज चाहिए।
नहीं, डिजिटल गोल्ड बहुत आसान और सुविधाजनक है। आपको सिर्फ़ एक फोन, जार ऐप, इंटरनेट, बैंक का खाता या UPI अकाउंट की जरूरत है।
बस, आपको इतना ही चाहिए। बिना देर किए सोना आपका हुआ। जार ऐप पर, आप KYC के बिना 30 ग्राम तक सोना खरीद सकते हैं।
अगर आपका ट्रांजेक्शन 2 लाख रुपए से ज्यादा होता है, तो आपको अपने PAN की जानकारी देनी होगी।
मिथक 6 : इसमें हिडेन कॉस्ट और महंगा भंडारण शुल्क शामिल होता है।
जार पारदर्शिता पर विश्वास करता है। जब आप जार ऐप से निवेश करते हैं, तो आप केवल शुद्ध सोना खरीदते और बेचते हैं। यह 24 कैरेट सोना होता है। आप जितनी रकम लगाते हैं उन सबको सिर्फ और सिर्फ सोने में निवेश किया जाता है।
खरीद के समय आपको केवल 3% GST का भुगतान करना होता है। इसमें कोई हिडेन कॉस्ट या भंडारण शुल्क शामिल नहीं होता है।
सभी डिजिटल गोल्ड को बिना शुल्क के उच्च सुरक्षा वाली तिजोरी में रखा जाता है और यह पूरी तरह से इंश्योर्ड होता है।
मिथक 7 : ऑनलाइन सोना शुद्ध नहीं होता है।
जार पर, डिजिटल गोल्ड 99.5% 24 कैरेट की शुद्धता वाला होता है। जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, आप असल में मध्यास्थों के माध्यम से उसे खरीद रहे होते हैं। यह ऑगमॉन्ट गोल्ड लिमिटेड और डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यानी सेफगोल्ड और MMTC-PAMP इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी लोकप्रिय कंपंनियों से सोना खरीदने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए यह असली, शुद्ध और सुरक्षित होता है।
अब भी कोई सवाल है? डिजिटल गोल्ड के बारे में और पढ़ें और जानें कि किस प्रकार डिजिटल गोल्ड भौतिक सोने से बेहतर है।
अभी भी सवाल खत्म नहीं हुए? अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और जार देखें।
अब जब हमने सभी तथ्य बता दिए हैं, तो देखें कि किस तरह डिजिटल गोल्ड एक निवेश है? इसे मिस न करें।
बल्कि, जार डिजिटल निवेश ऐप से कहीं ज्यादा है। यह एक ऑटोमेटेड इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म भी है जो आपको अपनी जेब पर जोर डाले बिना पैसे बचाने में मदद करता है।
जार ऐप के जरिए अभी डिजिटल गोल्ड में निवेश करना शुरू करें!