इस धनतेरस क्या ख़रीदें? आइए जानते हैं


कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। यह फ़ेस्टिवल दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवम्बर को मनाया जाएगा, जिससे यह पता चलता है, कि इस साल धनतेरस 10 नवम्बर 2023 के दिन होगा
धनतेरस के दिन भगवान धनवन्तरी की पूजा की जाती है
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदसी के दिन भगवन धनवन्तरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसा माना जाता है, कि भगवान धनवन्तरी विष्णु के अंशावतार हैं।भगवान धनवन्तरी के प्रकट होने की वजह से हम धनतेरस मनाते हैं।
विष्णु जी के अवतार धनवन्तरी को आयुर्वेद का भगवान कहा जाता है। माना जाता है कि उन्होंने मानव जाति को आयुर्वेद का ज्ञान दिया। हिन्दू धर्मं के अनुसार इस दिन कुछ नया ख़रीदा जाता है।
एक और अन्य मान्यता ये भी है, कि समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी सोने के घड़े के साथ प्रकट हुई थी। इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
धनतेरस पर क्या ख़रीदना चाहिए?
हमारी हिन्दू प्रथा के अनुसार हमें धनतेरस के दिन सोना-चांदी आभूषण के साथ कई ऐसे अन्य चीज़ें भी हैं, जिन्हें खरीदना शुभ माना जाता है।
धन संपत्ति की प्राप्त हेतु कुबेर देवता के लिए घर के पूजा करने की जगह पर दीपक जलाना चाहिए। साथ ही ऐसा माना जाता है, कि इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के मेन गेट के दरवाज़े पर दीपक जलाना चाहिए। आइए इस धनतेरस को जार ऐप से गोल्ड कॉइन ख़रीद के, इसे और भी शुभ बनाते हैं।
आप ₹10 से गोल्ड पे ऑटोमेटेड इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं
धनतेरस गोल्ड कॉइन्स को ख़रीदना माना जाता है शुभ
इस धनतेरस आप जार कंपनी से सोने के सिक्के ख़रीद सकते हैं। इस दिन सोनाख़रीदने से पूरे साल आपके घर में संपत्ति का आवागमन बना रहेगा, जो शुभ माना जाता है।
आप हमारे जार ऐप में रोजाना गोल्डमें पैसे जमा कर सकते हैं, जिससे आपको अचानक से पैसे ख़र्च करने या कहां से लाएं जैसी बातें सोचनी नहीं पड़ेंगी और आप धनतेरस पर आसानी से गोल्ड कॉइन ले सकते हैं।
लक्ष्मी-गणेश भगवान की मूर्ति
इस दिन लक्ष्मी जी के साथ प्रथम देव गणेश जी की पूजा भी होती है।
आप अपनी बजट के अनुसार धातु की बनी मूर्ति ले सकते हैं। हमारा मानना है, कि गोल्ड कॉइन के साथ आप लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की ख़रीदारी करें, जो हमारे हिन्दू धर्म में काफ़ी वैभवशाली माना गया है।
देवी लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं, जिनसे हमारे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और गणेश जी शुभ माने जाते हैं।
धनतेरस की दिन नया झाड़ू (ग्रूम) ख़रीदने की है प्रथा
हिन्दू धर्मानुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति और कॉइन्स के साथ झाड़ू भी ख़रीदना और इनकी पूजा के साथ साथ झाड़ू की भी पूजा होती है।
झाड़ू की पूजा करने के पीछे की वज़ह निगेटिविटी को ख़त्म करना होता है। झाड़ू से आपके घर की गन्दगी के साथ दुःख और दरिद्रता भी दूर होगा ऐसा लोगों का मानना है, इसीलिए झाड़ू की पूजा भी की जाती है।
बर्तन और अन्य चीज़ों की होती है डिमांड
मध्यम वर्गीय के लोग धनतेरस पर बर्तन की ख़रीदारी करते हैं क्योंकि बर्तन ख़रीदना भी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन आप खासकर ब्रास, कॉपर, चांदी के बर्तन ख़रीदें। धनतेरस के दिन इस बर्तन में प्रसाद बनाए हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन खाली बर्तन घर में रखना मना होता है।
इसलिए जब आप नया बर्तन ख़रीदकर लाएं इसे दाल, चावल या दूध से भर दें।
हालांकि इस दिन स्टील और लोहे के बर्तन नहीं ख़रीदने चाहिए। अन्य चीज़ों की बात करें, तो अगर आप अपने घर में फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन या नया फ़ोन लाने की सोच रहे हैं, तो इसे धनतेरस के दिन ही ख़रीदें।
धनतेरस के दिन गोमती चक्र को माना जाता है शुभ
धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र जरूर ख़रीदना चाहिए।
यह खास तरह का समुद्री घोंघा (स्नेल) होता है। यह मुख्य रूप से गोमती नदी में पाया जाता है।
इसे हिंदू बहुत पवित्र मानते हैं। माना जाता है, कि यह धन-दौलत, सुख, सेहत और सफ़लता को लाता है।
मान्यता है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है। दिवाली के दिन इन गोमती चक्र की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद इन्हें पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए।
बैंक में नया खाता खोलें
धनतेरस पर आप नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। यह व्यापारियों के लिए एक अहम दिन है।
शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा कारोबार के लिए शुभ मानी जाती है। आप हमारे एप्लीकेशन जार पर भी अपना खाता खोल सकते हैं गोल्ड पे इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं।
अक्षत (चावल)
माना जाता है, कि अक्षत समृद्धि का प्रतीक होता है, जिससे घर में दुःख और दरिद्रता नहीं आती है। जैसा, कि नाम से ही पता चलता है ‘अक्षत’ मतलब कोई क्षति नहीं होगी। इससे घर में धन की वृद्धि होती है। खासतौर पर अक्षत घर का हो शुद्ध हो और धुला हुआ हो।
धनतेरस पर पूजा में लक्ष्मी श्रीयंत्र होता है जरूरी
धनतेरस के दिन श्रीयंत्र जरूर खरीदना चाहिए। बिना श्रीयंत्र के आप लक्ष्मी-गणेश पूजा नहीं कर सकते हैं। श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी के सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक माना जाता है। हालांकि, इसकी पूजा दिवाली के दिन होती है।
धनिया के बीज़
धनतेरस पर बाज़ार से धनिया का बीज़ लाना न भूलें, क्योंकि धनिया को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है।
इस्तेमाल करने के बाद धनिया को खेत में या गमले में उगा दिया जाता है।
जैसे-जैसे धनिया खिलेगी मतलब पत्तियां निकलेगी वैसे-वैसे आपके घर में समृद्धि बढ़ती और खिलती रहेगी। इसलिए धनतेरस पर धनिया लाना जरूरी है, जिसकी पूजा दिवाली के दिन की जाती है।
गाड़ी भी ख़रीद सकते हैं
आम तौर पर आप देखते होंगे, कि ज़्यादातर लोग गाड़ी धनतेरस पर ही लेना चाहते हैं।
धनतेरस आते ही कार कंपनियां अच्छे ऑफ़र्स और नई गाड़ियों की लॉन्चिंग भी करती रहती हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए क़ीमतों में भी भारी छूट दी जाती है। इस दिन आप कार या दो पहिया वाहन भी ख़रीद सकते हैं। इस मुहूर्त में ख़रीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
किन्ही कारणों से अगर गाड़ी नहीं मिल पाती है, तो हम अपनी कार की बुकिंग्स ही कर देते हैं। इसकी सबसे बड़ी वज़ह व्हीकल्स पर चल रही लंबी वेटिंग पीरियड होती है क्योंकि इस समय सबको व्हीकल्स चाहिए होती है।
वैसे तो हमारे हिन्दू धर्मं के अनुसार पूरे कार्तिक माह दान पुण्य करने चाहिए। यह पूरा महिना ही दान के लिए जाना जाता है।
हालांकि धनतेरस का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन आप अपनी पत्नी या महिला मित्र को नए कपड़ों के साथ सोलह सृंगार भी ख़रीद कर गिफ्ट कर सकते हैं। खासतौर पर लाल साड़ी, लाल कपड़े, सिन्दूर लाल चूड़ी इत्यादि में से कुछ भी दे सकते हैं क्योंकि लाल रंग माता लक्ष्मी की वजह से शुभ माना जाता है।